जम्मू में कार ने लगाई घर के आंगन में छलांग
- फोटो : self
यमुनापार में मंगलवार रात को हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। सीमापुरी में सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश (65) की मौत हो गई। वहीं गाजीपुर में स्कूटी सवार प्रतोष जैन (32) को स्कोडा कार ने टक्कर मारी।
सीमापुरी मामले में ओमप्रकाश परिवार के साथ सीमापुरी रहते थे। मंगलवार रात को वह सीमापुरी डिपो के सामने सड़क पार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इधर, बाइक मौके पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
वहीं गाजीपुर मामले में प्रतोष जैन परिवार के साथ गली नंबर-12 शांति मोहल्ला (गांधी नगर) में रहता था। परिवार में मां और दो भाई हैं। प्रतोष का मोबाइल रिचार्ज का काम था। मंगलवार रात को वह दोस्त अक्षय के साथ गाजीपुर किसी काम से गया था। देर रात को शिवचरण धर्मकांटे के पास स्कोडा कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कोडा कार चालक फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर प्रतोष की मौत हो गई। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।