फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बदमाशों ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया और हाशिम बाबा बताकर जींस कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न मिलने पर पूरे परिवार को उड़ाने की धमकी दी। कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। अपराध शाखा ने न्यू सीलमपुर निवासी आदिल (25) और चौहान बांगर निवासी मोहम्मद मोईन (26) को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। आदिल कारोबारी का पुराना जानकार है। विवाद होने के बाद उसने सबक सिखाने की नीयत से रंगदारी मांगी। पुलिस ने इनसे वारदात में इस्तेमाल मोबाइल समेत कुल चार फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को शाहीन बाग निवासी जींस कारोबारी ने गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को नीरज बवानिया बताकर 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। 12 फरवरी को दोबारा कॉल आई। इस बार परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों का इंतजाम करने को कहा गया। शाहीन बाग थाना पुलिस ने जांच शुरू की। कारोबारी के भाई के पास 2 मार्च को गैंगस्टर हाशिम बाबा बताकर कॉल आई। उनसे भी 50 लाख रुपये की मांग की गई। पूरा परिवार बुरी तरह डर गया।
पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह व अन्य की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों से सूचना के बाद यमुना विहार में जाल बिछाकर शुक्रवार को मोईन और आदिल को दबोचा। आदिल ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर के शिकारपुर का रहने वाला है। वर्ष 2013 में वह दिल्ली आया था। उसने जींस वाशिंग का काम शुरू किया। आदिल उसके पास काम करता था। कुछ पेंट खराब होने के कारण कारोबारी ने उसका पेमेंट रोक दिया। इससे दोनों में विवाद हुआ। मोईन आदिल का दोस्त है और गैंगस्टर छेनू के यहां काम कर चुका है। दोनों ने मिलकर कारोबारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें