फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : नकली रेमडेसिविर बेचने वाले दो लोग गिरफ्तार, 17 इंजेक्शन बरामद

Sat, 01 May 2021 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस ने नकली रेमडेसिविर बेचने वालों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में नकली रेमडेसिविर बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पा 17 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को 35,000 रुपये प्रति शीशी रेमडेसिविर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17 इंजेक्शन जब्त किए हैं। आगे की जांच जारी है।
 
सफदरजंग अस्पताल के कर्मचारी समेत दो रेमडेसिविर की काला बाजारी में गिरफ्तार
इससे पहले, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम जिला के सरोजनी नगर थाना पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की काला बाजारी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (27) और प्रमोद कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक सफदरजंग अस्पताल में हाउस कीपिंग कर्मचारी है, वहीं प्रमोद कुमार तीस हजारी के पास एक फार्मेसी कंपनी में नौकरी करता है। यह लोग 35 हजार से 50 हजार रुपये का इंजेक्शन बेच रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोविड की दवाईयों, उपकरणों और अन्य सामान की तस्करी बढ़ गई थी। लोग बड़े पैमाने पर इन दवाईयों और इंजेक्शन की काला बाजारी कर रहे थे। इसी कड़ी में पुलिस ने अभिषेक कुमार व प्रमोद कुमार की पहचान की। एक सूचना के बाद दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि दोनों दिल्ली-एनसीआर में इंजेक्शन की सप्लाई कर रहे थे। इसके बदले इनको मोटी रकम मिलती थी। इन लोगों ने इंजेक्शन सप्लाई करने वालों से संबंध बना लिये थे। डिमांड के अनुसार वह इंजेक्शन उपल्ब्ध करा दिया करते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें