फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ग्राहक डेटा का दुरुपयोग कर लाखों की ठगी, HDFC बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार, जानें कैसे किया खेल

Fri, 31 Jul 2026 10:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में ग्राहकों के डेटा का गलत इस्तेमाल कर रिप्लेसमेंट क्रेडिट कार्ड जारी कर ठगी करने के आरोप में दक्षिण जिला पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के एक पूर्व और एक मौजूदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में ग्राहकों के डेटा का गलत इस्तेमाल कर रिप्लेसमेंट क्रेडिट कार्ड जारी कर ठगी करने के आरोप में दक्षिण जिला पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के एक पूर्व और एक मौजूदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश कुमार निवासी लोनी, गाजियाबाद व अनिल कुमार निवासी उत्तम नगर के पास से 7.15 लाख रुपये नकद, आठ फर्जी क्रेडिट कार्ड व 16 इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी से पुलिस ने छह ठगी के मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


एक ग्राहक ने साइबर सेल में शिकायत दी कि उसके क्रेडिट कार्ड से उसकी अनुमति के बिना लेन-देन हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर नया रिप्लेसमेंट कार्ड जारी किया, पिन जनरेट कर एटीएम से 53 हजार नकद निकाले और 1.18 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे।

पुलिस ने बैंकिंग रिकॉर्ड व डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। मुकेश फिलहाल एचडीएफसी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है, जबकि अनिल फरवरी 2026 तक कार्यरत था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े छह अन्य साइबर ठगी के मामलों का भी खुलासा हुआ है, जिनमें आरोपियों के 10.57 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। पुलिस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें