फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goats Loot: हद हो गई! चाकू की नोंक पर कुर्बानी के बकरों की लूट, देखता रह गया पीड़ित; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 26 Jun 2023 06:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकू की नौंक पर दो बकरों की लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित सोमवार तड़के शास्त्री पार्क के नजदीक बस से उतरा था। वहीं पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। युवक ने कार का नंबर भी नोट कर लिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फोटो शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोना-चांदी और रुपये लूटने की बात तो आम है, लेकिन यदि कोई बकरे ही लूट ले तो सुनने में अजीब लगेगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार तड़के कार सवार चार बदमाशों ने एक युवक को चाकू दिखाकर दो बकरे लूट लिये। डर की वजह से पीड़ित इसका विरोध भी नहीं कर सका। वारदात के बाद आरोपी कार में दोनों बकरों को उठाकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पीड़ित तस्लीम अहमद (38) की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। तस्लीम ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को पकड़ेगी पुलिस
छानबीन के दौरान पता चला कि बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। शास्त्री पार्क थाना पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से दोनों बकरों की तलाश करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस भी पूरी शिद्दत से बकरों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बरेली के गांव अरसिया का रहने वाला तस्लीम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नूर-ए-इलाही में इश्तियाक नामक व्यक्ति के यहां सिलाई का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से तस्लीम अपने गांव गया हुआ था। इश्तियाक ने तस्लीम से गांव से ही बकरे लाने के लिए कह दिया। तस्लीम ने 40 हजार के दो बकरे गांव से खरीद लिये।

चाय पीने के लिए दुकान पर खड़ा था पीड़ित
वह बस से बकरे लेकर गांव से सोमवार तड़के करीब 4.30 बजे शास्त्री पार्क, मछली मार्केट के पास पार्किंग पर उतरा। बस से उतरने के बाद वह पास में चाय की दुकान पर चाय पीने लगे। इसी दौरान उन्होंने अपने दोनों बकरों को पास में खंभे से बांध दिया। तभी कार सवार चार लड़के वहां पहुंचे। उन्होंने चाकू निकाला और बकरों की रस्सी काटकर उनको कार में डाल लिया। डर की वजह से तस्लीम ने विरोध नहीं किया। इस बीच बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एक और जगह बकरों की लूट का मामला
कश्मीरी गेट इलाके में निगम बोध घाट के बाद स्पोर्ट्स बाइक केटीएम पर सवार दो बदमाशों ने राहुल नामक युवक से उसका मोबाइल झपट लिया। बदमाश फरार होने लगे। शोर मचाने पर वहां मौजूद सिपाही दामोदर व बाकी स्टाफ ने आरोपी का पीछा किया। कुछ दूर जाकर आरोपियों की बाइक फिसल गई। एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी पहचान सीमापुरी निवासी इरशाद के रूप में हुई है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल व चोरी की एक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बकरीद पर बकरा खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने लूटपाट की योजना बनाई। पुलिस आरोपी इरशाद से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें