फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बैंक बंद कर सड़क पर बैंक कर्मचारी, मंगलवार को जंतर-मंतर पर जुटेंगे

Tue, 16 Mar 2021 05:43 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक कर्मियों की हड़ताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ बैंक कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर हैं। आल इंडिया नेशनलाइज बैंक ऑफीसर्स फेडरेशन (एआईएनबीओएफ) के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली के सैकड़ो कर्मचारी सड़क पर उतरे और सरकार की इस नीति का विरोध किया। सुबह कनाट प्लेस एच-54 में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और दोपहर में जंतर-मंतर विरोध जताया। बैंक कर्मचारियों ने कहा सरकार लोकहित को नजरंदाज कर रही है।

विज्ञापन

एआईएनबीओएफ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज कपूर ने बताया कि निजीकरण की नीति के खिलाफ जंतर-मंतर पर दो दिन धरना होगा। सोमवार को दिल्ली के सरकारी व अर्ध सरकारी बैंकों के कर्मचारी जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स के नेतृत्व में दिल्ली के बैंक कर्मचारी फिर से जंतर-मंतर पर जुटेंगे और निजीकरण की नीति का पुरजोर विरोध करेंगे। एआईएनबीओएफ के दिल्ली प्रदेश महासचिव शिवशंकर सिंह सरकार ने सरकार से सवाल किया कि जब जनहित के नाते वर्ष 1969, 1980 और 1984 में निजी बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया, तो आखिर अब किस कारण सरकार बैंको का निजीकरण कर रही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के कारण सरकारी बैंकों को हो रहा नुकसान...

बैंक कर्मचारी अविनाश कुमार ने कहा कि सरकार कहती है कि सरकारी बैंको को नुकसान हो रहा है, इसका कारण भ्रष्टाचार है। सरकार सरकारी बैंकों के एनपीए जुटा ले देश के गरीबों की बड़ी समस्याओं हल हो जाएगी। अगर सरकारी बैंक बंद हुए तो गरीब व्यक्ति मारा जाएगा। स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना जैसी तमाम योजनाएं सरकारी बैंकों से चलती हैं। सरकारी बैंक नहीं होंगे तो यह योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंचेंगी। कनाट प्लेस कैनरा बैंक कर्मचारी आनंद सिंह कुटियाल ने कहा कि यह सरकार बिना जनहित की चिंता किए कभी भी, कोई भी एमेंडमेंट कर देती है। सरकार की इस मनमानी के खिलाफ बैंक कर्मचारी अब पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बताया कि हड़ताल करने पर उनका वेतन कटता है। लेकिन इसकी परवाह किये बगैर निरंतर विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें