राजधानी में सोमवार को चार दिन के बाद कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घण्टे में 368 मरीजों की पुष्टि की, जबकि 03 लोगों की मौत हो गई। 306 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,44,064 हो गई है। इनमें से 6,30,799 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना से रिकवरी दर करीब 98 फ़ीसदी है और मृत्युदर 170 पर है। कोरोना से अब तक कुल 10,944 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2321 हो गई हैं।
इनमें से 607 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1342 रोगियों का इलाज चल रहा है। अबतक 1 करोड़ 33 लाख 58 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 62,272 जांच की गई। इनमें 44,526 आरटी-पीसीआर और 17,746 एंटीजन जांच रही। इस दिन की संक्रमण दर 0.59 रही। कंटेनमेंट जोन की संख्या 548 हो गई है।