फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में दो भाइयों को मारी गोली, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 12 Jan 2021 11:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
द्वारका के ढिचांव गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में दो भाइयों को गोली मार दी गयी। घायल भाइयों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक के हाथ में जबकि दूसरे के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल युवकों की पहचान अमित शौकीन और अंशुल के रूप में हुई है। दोनों भाई ढिचांऊ गांव में रहते हैं। अपने बयान में दोनों भाइयों ने बताया कि उनका ककरौला निवासी भगवान ठेकेदार से पुरानी रंजिश है। सोमवार रात दोनों भाई नजफगढ स्थित एक होटल में गये थे। जहां भगवान, उसका बेटा कृष्णा और भतीजा विक्की शराब पी रहे थे।
दोनों भाइयों के देखते ही आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया।

लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। उसके बाद दोनों भाई अपने घर आ गये। आरोप है कि रात करीब 12 बजे तीनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ गाड़ी से उनके घर पहुंचे और दोनों को बाहर बुलाकर उनपर गोली चला दी और मौके से फरार हो गये। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों के बयान पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें