फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका में दंपती पर गोलीबारी: लड़की के दो भाई और चाचा हैं हत्या में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका के अमराही गांव में दंपती पर गोली चलाने के मामले में पुलिस लड़की के परिजनों से लगातार पूछताछ कर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। लड़की के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़की के दो भाइयों और चाचा के घटना में शामिल होने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

उसके बाद से द्वारका सेक्टर-23 थाना और स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और हरियाणा में लगातार दबिश दे रही हैं। लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। घटना में मृत विनय के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने घटना के बाद से विनय और किरण के परिवार के सदस्यों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस गोपालपुर सोनीपत में किरण के घर के पास रहने वाले कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस किरण के परिजनों से पूूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक सप्ताह पहले ही दंपति ने अपना घर बदला था। ऐसे में हमलावरों को इस घर के बारे में कैसे जानकारी मिली।
साथ ही पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि शादी के इतने महीने बाद दोनों पर हमला क्यों किया गया। पुलिस लड़की के घर वालों से यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि हमला करने वालों के अलावा घर के अन्य सदस्यों को हमले के बारे में जानकारी थी या नहीं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीक का भी सहारा ले रही है।
लड़की की हालत नाजुक
उधर अस्पताल में इलाज करवा रही विनय की पत्नी किरण की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। पुलिस लगातार अस्पताल के संपर्क में है और किरण के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। विनय के परिजन शनिवार को डीडीयू अस्पताल पहुंचे। जहां विनय के शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजन शव को लेकर सोनीपत के गोपालपुर गांव पहुंचे और पुलिस बंदोबस्त में उसका अंतिम संस्कार किया गया। विनय के परिवार वाले लगातार किरण के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें