फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध रूप से रह रहे थे दो बांग्लादेशी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य जिला विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रही एक महिला समेत दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउसों के सत्यापन के दौरान इन्हें अलग अलग होटलों से पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान मकसुदा अख्तर और जोमिर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद होटल में ठहरे हुए थे। इन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि जिले की विदेशी सेल अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान के लिए लगातार सत्यापन अभियान चला रही है। अभियान के दौरान टीम ने नबी करीम के अराकाशन रोड स्थित एक होटल की जांच की। इसमें जोमिर हुसैन ठहरा हुआ पाया गया। वह नौ जुलाई को भारत आया था। वहीं चांदी वालान मेन बाजार पहाड़गंज स्थित एक होटल में मकसुदा अख्तर ठहरी हुई थी। वह 27 जुलाई को भारत आई थी। दोनों डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे। इसमें प्रत्येक यात्रा के लिए अधिकतम 15 दिनों तक भारत में रहने की अनुमति है। दोनों निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में ठहरे हुए पाए गए। इस कारण उन्हें वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें