फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने के नाम पर वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 10:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी शशि भूषण भास्कर और यूपी के फिरोजाबाद के गांव हुसैनपुर निवासी हेमंत के रूप में हुई है। आरोपी हेमंत इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले में शामिल रहा है। उसके खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने के नाम पर वसूली करने वाले एक गैंग का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पहाड़गंज निवासी शशि भूषण भास्कर और यूपी के फिरोजाबाद के गांव हुसैनपुर निवासी हेमंत के रूप में हुई है। आरोपी हेमंत इससे पहले भी इसी तरह के एक मामले में शामिल रहा है। उसके खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में वर्ष 2018 में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को बिहार के मोतीहारी निवासी युवक मेनचंद कुमार ने टिकट कंफर्म कराने के नाम पर जबरन वसूली की शिकायत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस से की थी। उसने बताया कि उसे दिल्ली से जीटी एक्सप्रेस से चैन्नई जाना था, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहा था। 

इसी दौरान उसे एक युवक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिला। वह उसे टिकट कंफर्म करवाने की बात कर कमला मार्केट की एक दुकान पर ले गया। वहां टिकट के 3600 रुपये लेकर उसे तीन-चार घंटे बाद आने के लिए कहा। 
विज्ञापन


बताए गए समय पर जब मेनचंद उस दुकान पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे डराकर 12 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसे टिकट दे दिया गया। मेनचंद ने खुद को ठगा महसूस कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें