नई दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पुलिस ने क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुभाष नगर निवासी सुखविंदर सिंह और पहाड़गंज निवासी सुनील सचदेवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी एक मकान की पहली मंजिल पर बैठकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और नकदी गिनने की मशीन बरामद की है। लैपटॉप की जांच में सट्टेबाजी से संबंधित डाटा भी मिला है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 21 नवंबर को सूचना मिली थी कि एक मकान की पहली मंजिल पर क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। यहां दो लोग मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते मिले। संवाद