फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC बैंक के खातों में सेंध: अवैध रूप से रुपये निकालने के प्रयास में तीन बैंक कर्मियों समेत 12 गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 04:53 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों ने एनआरआई के खाते से अवैध रूप से रुपये निकालने का 66 बार प्रयास किया था। बैंक ने आरोपी कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) के कुछ बैंक खातों से अवैध रूप से राशि निकालने का प्रयास करने के मामले में एचडीएफसी के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बैंक ने भी इस मामले में आरोपी अपने कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


तीन कर्मचारियों समेत 12 गिरफ्तार 
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) केपीएस मल्होत्रा ने कहा कि इस मामले में संलिप्तता होने पर एचडीएफसी के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने इस खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के 66 प्रयास किए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी कर खाताधारक की चेकबुक हासिल कर ली थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने खाता धारक के अमेरिका के मोबाइल नंबर के जैसा नंबर भी खरीद लिया था।



बैंक ने बयान जारी कर कहा कि हमारे सिस्टम के कुछ खातों से ट्रांजेक्शन करने के अनाधिकृत और संदिग्ध प्रयासों पर नजर पड़ी। हमारे सिस्टम ने हमें सूचित कर दिया। इसके बाद हमने प्रवर्तन एजेंसियों को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया और मुकदमा दर्ज कराया। बैंक ने कहा कि एफआईआर के आधार पर पुलिस ने बैंक कर्मियों समेत सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हमने जांच पूरी होने तक आरोपी बैंक कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बैंक इस जांच में एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें