फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते रालोद अध - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान किसानों और उनके समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली स्थित आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। यहां विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्ति और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी सपरिवार शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी अजित सिंह के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और वैदिक मंत्र व श्रद्धांजलि गीत के साथ राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देशभर से आए उनके समर्थकों ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और किसानों और सर्वसमाज के हित में उनके की ओर से किए कार्यों को याद किया। यहां मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संजीव बालियान, समाजवादी पार्टी के प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, श्रीकांत जेना, चौधरी वीरेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर, डी राजा, सीताराम येचुरी, जय पांडा, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व सांसद तारीफ सिंह, उदित राज, सुनील जाखड़, हरेंद्र मलिक, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, पल्लवी पटेल, किसान नेता वीएम सिंह, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील रोहटा सहित राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता शामिल हुए।
तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में रुचि लें युवा : जयंत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने युवाओं सेे आह्वान किया है कि वे तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में रुचि लें। अब तकनीक का जमाना आ है। सभी जगह तकनीक के माध्यम से कार्य होते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए युवाओं को तकनीक पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जयंत चौधरी शुक्रवार को पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर दिल्ली के गांव मदनपुर डबास में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। जयंत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा भावी गतिविधियों को भांपते हुए योजनाएं बनाने पर ध्यान दिया। वह भविष्य की चुनौतियों का आकलन करते हुए काम करने पर जोर देते थे। वे व्यक्तिगत काम करने पर किसी भी व्यक्ति को अहसास नहीं कराते थे और किसी समुदाय, वर्ग आदि का सामूहिक कार्य करने पर प्रचार नहीं करते थे, जबकि आज नेता काम करने से पहले ही उसका बैंडबाजा बजाकर प्रचार शुरू कर देते हैं। चौधरी साहब हमेशा गांवों में रहने वाले सभी वर्गों के हितों को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने पूरा जीवन उनके लिए काम किया और उन्हें हक दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाई। इस दौरान उन्होंने मंत्री पद छोड़ने से भी गुरेज नहीं किया।
जनसभा में पूर्व सांसद चौधरी तारीफ सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह अपने राजनीतिक जीवन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके मिशन को पूरा करने में लगे रहे। उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों की अनदेखी और उनके हितों पर हो रहेे कुठाराघात के खिलाफ आवाज बुलंद की। संभवत: ऐसे वे चौधरी चरण सिंह के बाद देेश के दूसरे नेता थे। उन्होंने जयंत चौधरी सेे अपील की है कि वे चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक परिवार को एकजुट करने की पहल करें। जनसभा का संचालन जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह डबास ने किया। इस मौके पर चौधरी तारीफ, पद्मश्री सतपाल पहलवान, रालोद नेता बिजेंद्र पंवार, रजनीश मलिक, मनमोहन सिंह, समंदर सिंह, कृष्ण पहलवान आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें