फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटे यात्री कोरोना निगेटिव हैं तो भी होम क्वारंटीन रहना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले यात्रियों को केंद्र सरकार की ओर से जारी नए दिशा निर्देशों का का सख्ती से पालन करना होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए)ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीडीएमए ने कहा है कि कोरोना के नए स्ट्रेन के संभावित खतरे से लोगों को बचाने के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने की जरूरत है। आठ जनवरी से उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया बनाई है। इसके तहत हर व्यक्ति के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी होगा। भारत आने पर खुद अपने भुगतान पर आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। यहां जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी 14 दिन के लिए घर पर क्वारंटीन रहना होगा। एयरलाइंस के स्टाफ को भी उड़ान भरने से पहले कोविड-19 टेस्ट कराना होगा।
14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री दिखानी होगी
सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपने 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री भी दिखानी होगी। इतना ही नहीं यात्रा शुरू होने से 72 घंटे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर अपना फॉर्म जमा करना होगा। इसके बाद ही फ्लाइट में बैठने की अनुमति मिलेगी। यह सभी नियम जनवरी तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन

तीन और यात्री कोरोना संक्रमित मिले
ब्रिटेन से दिल्ली लौटे तीन और मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनको एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों की कुल संख्या अब 59 हो गई है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान के तहत इन मरीजों की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें