फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली स्टेशन से 1190 श्रमिकों को लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चली ट्रेन

Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाते श्रमिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को करीब 1190  मजदूरों को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा गया। दोपहर तीन बजे यह ट्रेन नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 16 से रवाना की गई। रवाना होने से पहले सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई और रास्ते के लिए खाना और पानी की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


इससे पूर्व रैन बसेरों में रहने वाले प्रवासियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से इंतजाम किए गए थे। स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिया गया।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मजदूरों को ट्रेन से घर भेजने के लिए खर्च उठाने का फैसला केजरीवाल सरकार ने किया है। गोपाल राय ने यह भी कहा कि बिहार के लगभग 1200 श्रमिकों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए रवाना की गई है। सरकार ने ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें