फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करेगी ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है। पुलिस अब सड़कों पर दौड़ रहे निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों के साथ सार्वजनिक जगहों पर लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों पर भी नजर रखेगी। ऐसे वाहनों की पहचान कर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने इस साल 18 नवंबर तक 17,506 पुराने वाहन जब्त किए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय त्यागी ने वाहन मालिकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों को सड़कों पर न उतारें और उन्हें केवल अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्रों पर ही दें। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लोगों को पुराने वाहनों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसमें परिवहन विभाग के साथ आरडब्ल्यूए और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की मदद ली जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें