फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चांदनी चौक पुनर्विकास योजना को लेकर पुलिस सख्त, मोटर चलित वाहनों का किया जा रहा चालान

Thu, 16 Sep 2021 12:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चांदनी चौक पुनर्विकास योजना के तहत नए सिरे से बनाए गए इस क्षेत्र में मोटर चलित वाहनों का प्रवेश वर्जित है। पहले पुलिस ऐसे वाहन चालकों को समझाकर वापस लौटा देती थी, लेकिन अब सख्ती से उनका चालान किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
चालान करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक चांदनी चौक के करीब 1.4 किमी हिस्से को शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) ने गैर-मोटर चालित वाहन क्षेत्र के रूप में विकसित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नए सिरे से बनाए गए इस क्षेत्र का उद्घाटन किया था। इसका शुभारंभ होने के बाद गुरुवार को यातायात पुलिस मोटर चालित वाहनों को लेकर सख्त नजर आई।
विज्ञापन


अब पुलिस ने इन वाहनों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। रोजाना करीब 50 मोटर चलित वाहनों का चालान किया जा रहा है। बता दें कि चांदनी चौक में मोटर चलित वाहन चलाने पर प्रतिबंध है। पुनर्विकास योजना शुरू होने से पहले यातायात पुलिस मोटर चलित वाहन वालों को समझा कर वापस लौटा देती थी, लेकिन अब सख्ती से इनपर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें