फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023 : राजधानी में जन्माष्टमी उत्सव आज, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मंदिरों के बाहर जाम की आशंका

Thu, 07 Sep 2023 02:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Janmashtami 2023:  जन्माष्टमी पर दिल्ली पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। ऐसे में दिल्ली के कई प्रमुख मंदिरों पर रूट को डायवर्ट किया गया है। जुलूस के मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। 
विज्ञापन
Janmashtami 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Janmashtami 2023:  जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। श्रृद्धालु सात सितंबर की शाम से आठ सितंबर की सुबह तक विभिन्न मंदिरों में दर्शन करेंगे। इस अवसर पर, कई मंदिर समितियां दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रथ, झाँकियां, बैंड, टेम्पो आदि से युक्त जन्माष्टमी शोभा यात्राएं और जुलूस भी निकालेंगी। ऐसे में आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। जुलूस के मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को सलाह दी जाती है कि वह मंदिरों की ओर जाने वाली सड़कों और जुलूसों के मार्गों पर संभावित भीड़भाड़ से बचें। यातायात के सामान्य रूप से धीमा होने और सड़कों पर भीड़भाड़ होने की संभावना है। लोगों को सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है। वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिए ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

इन मंदिरों में प्रमुख समारोह आयोजित किए जाएंगे
लक्ष्मी नारायण मंदिर- नई दिल्ली, इस्कॉन मंदिर-संत नगर, अमर कॉलोनी, इस्कॉन मंदिर -सेक्टर -13, द्वारका, जन्माष्टमी पार्क-पंजाबी बाग, गुफावाला मंदिर-प्रीत विहार,आद्य कात्यानी शक्ति पीठ-छतरपुर और संतोषी माता मंदिर- हरी नगर।

जन्माष्टमी पर दोपहर 2 बजे से मंदिर मार्ग पर प्रतिबंध
मंदिर मार्ग पर गोलचक्कर तालकटोरा स्टेडियम से मंदिर मार्ग की ओर पेशवा रोड - मंदिर मार्ग टी-प्वाइंट तक और इसके विपरीत किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी प्रकार गोलचक्कर शंकर रोड से मंदिर मार्ग तक मंदिर लेन पर किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

बसों और वाणिज्यिक वाहनों के लिए डायवर्जन प्वाइंट
पंचकुइयां रोड- मंदिर मार्ग ''टी''-प्वाइंट मंदिर मार्ग की ओर,गोलचक्कर जीपीओ और काली बाड़ी मार्ग - भाई वीर सिंह मार्ग काली बाड़ी मार्ग की ओर, गोलचक्कर गोल मार्केट पेशवा रोड की ओर,काली बाड़ी मार्ग - मंदिर मार्ग की ओर उद्यान मार्ग, पेशवा रोड मंदिर मार्ग की ओर, पेशवा रोड-उद्यान मार्ग टी-प्वाइंट मंदिर मार्ग की ओर, गोलचक्कर तालकटोरा स्टेडियम मंदिर मार्ग की ओर, काली बाड़ी मार्ग- आर.के.आश्रम मार्ग मंदिर मार्ग की ओर, गोलचक्कर शंकर रोड से मंदिर मार्ग तक मंदिर लेन, पार्क स्ट्रीट – आर .के आश्रम मार्ग टी-प्वाइंट काली बाड़ी मार्ग की ओर। शिवाजी स्टेडियम से चलने वाली और मंदिर मार्ग की ओर जाने वाली बसों को बसों के रूट के अनुसार,पंचकुइयां रोड या गोलचक्कर जीपीओ की ओर मोड़ दिया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर, संत नगर, अमर कॉलोनी के आसपास प्रतिबंध
कैप्टन गौड़ मार्ग और संत नगर के बीच इस्कॉन मंदिर की ओर राजा धीर सेन मार्ग का पूर्वी मार्ग पैदल यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा । मोटर चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कैप्टन गौड़ मार्ग और आउटर रिंग रोड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा ओखला एन.एस.आई.सी मेट्रो स्टेशन से इस्कॉन की ओर आने वाले कैप्टन गौड़ मार्ग के एक मार्ग पर सुबह 8 बजे से जरूरत के आधार पर भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। आउटर रिंग रोड से आने वाले वाहनों को आश्रम चौक के लिए सीधे मोदी मिल फ्लाईओवर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

इस्कॉन मंदिर, द्वारका सेक्टर-13 के आसपास प्रतिबंध/डायवर्जन
एमआरवी स्कूल कट से इस्कॉन चौक तक सड़क बंद कर दी जाएगी और यातायात को एनएसयूटी कट से पीपल अपार्टमेंट की ओर मोड़ दिया जाएगा।

पंजाबी बाग के जन्माष्टमी पार्क के लिए एडवाइजरी
रिंग रोड पर जन्माष्टमी पार्क, पंजाबी बाग के लिए वाणिज्यिक माल वाहनों का डायवर्जन आवश्यकता के आधार पर इन स्थानों से किय जाएगा। रिंग रोड - राजा गार्डन क्रॉसिंग, रिंग रोड - राजधानी टी-प्वाइंट,क्लब रोड ''टी''-प्वाइंट (पंजाबी बाग),ब्रिटानिया क्रॉसिंग (रिंग रोड),वजीरपुर फ्लाईओवर (रिंग रोड), पंजाबी बाग क्रॉसिंग (गोलचक्करऔर फ्लाईओवर),मोती नगर चौराहा, करमपुरा टी-प्वाइंट और शिवाजी पार्क क्रॉसिंग (रोहतक रोड)
 
विज्ञापन

आद्य कात्यानी शक्ति पीठ, छतरपुर के आसपास डायवर्जन
सी.डी.आर चौक से अंधेरिया मोड़ की ओर और वाइ्र-पॉइंट से 100 फुटा लाल बत्ती की ओर।

संतोषी माता मंदिर, हरि नगर के आसपास डायवर्जन
जेल रोड पर लाजवंती फ्लाईओवर से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन मार्ग: हरि नगर चौक से लाल साईं मार्ग तक और जेल रोड पर तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से लाजवंती फ्लाईओवर मार्ग तक: फतेह नगर रेड लाइट से कैप्टन अनुज नैय्यर मार्ग से धर्म मार्ग जनक पुरी तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें