फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अमेरिकी टैरिफ नीति के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। अमेरिका के टैरिफ नीति के खिलाफ फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) ने शनिवार को सदर बाजार स्थित कुतुब रोड चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। स्टॉप टैरिफ, टैरिफ नीति वापस लो और आर्थिक तानाशाही बंद करो जैसे संदेशों वाले बैनर व पोस्टर लेकर व्यापारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे और फेस्टा के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, टैरिफ नीति देश के उद्योगों को प्रभावित करेगी। जो पहले से ही लंबित निर्यात ऑर्डरों के कारण घाटे में चल रहे हैं। उन्होंने कहा, अमेरिकी खरीदारों के लिए करोड़ों रुपये का माल तैयार किया गया है। उनमें से कई ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया है, लेकिन टैरिफ के चलते खेंपें अटकी हुई हैं।
विज्ञापन




वहीं, प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों कारियों ने कहा, इन प्रतिबंधों से देश उत्पादों की प्रतिस्पर्धा कम होगी और दोनों देशों के बीच व्यापार धीमा होगा। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और सहयोग एवं बातचीत के माध्यम से देश के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने का भी आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जीएसटी प्रावधानों में ढील देकर और कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर स्थानीय व्यवसायों को राहत देने की अपील की, जिससे घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें