फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2020 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के रानीबाग इलाके में ब्लैकमेलिंग से परेशान चावल कारोबारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र गुप्ता (51) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन


कारोबारी ने मौत के लिए अपने पार्टनर, उसके बेटे, स्कूल की प्रिंसिपल और कर्मचारी को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट को राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र गुप्ता परिवार के साथ पीतमपुरा, रानीबाग इलाके में रहता था। उसका लाहौरी गेट इलाके में चावल का बड़ा कारोबार है। चावल के कारोबार में करीब दस साल से आरोपी पिता-पुत्र पार्टनर हैं।
विज्ञापन


पिता-पुत्र का रोहिणी सेक्टर-3 में एक नामी स्कूल है। आरोप है कि पिता को कारोबार में घाटा हुआ तो उसने भूपेंद्र को ब्लैकमेल कर उसके घर के कागजात एक निजी बैंक में गिरवी रखवाकर मोटा लोन ले लिया। भूपेंद्र ने अपने मकान के कागजात वापस मांगे तो आरोपी मकान उनके नाम करने की बात करने लगे। विरोध करने पर आरोपी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे।

आरोप है कि 20 जून को आरोपी पिता-पुत्र ने भूपेंद्र को अपने स्कूल में मीटिंग करने के लिए बुलाया था। वहां भूपेंद्र से मकान उनके नाम करने, दूसरी प्रॉपर्टी उन्हें देने के अलावा एक सादे कागज पर साइन कराए गए।

प्रॉपर्टी नहीं देने पर भूपेंद्र के कुछ अश्लील वीडियो व फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देने के अलावा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई। 24 जून को दोबारा भूपेंद्र पर दबाव बनाया गया। वह अपने भतीजे राहुल को लेेकर आरोपियों के स्कूल पहुंचे तो उन पर दोबारा दबाव बनाया गया। इस बीच 25 जून की सुबह भूपेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. ए.कॉन, उपायुक्त, बाहरी जिला पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें