फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एयर सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, विकसित होंगे नए स्थल

Sat, 10 Jul 2021 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • पर्यटन स्थलों पर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
  • सलाहकार बशीर खान ने पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर सेवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में जल्द ही पर्यटन क्षेत्र में नई क्रांति आने वाली है। जम्मू और कश्मीर के दोनों क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर जल्द हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसके साथ सरकार ने डल झील और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए एयर सफारी और एयर सवारी सेवा शुरू करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


नागरिक सचिवालय में शुक्रवार को एलजी के सलाहकार बशीर अहमद खान ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। सलाहकार खान ने कहा कि सरकार के इस नए प्रयास से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ देश विदेश से यहां आने वाले पर्यटकों को उनकी यात्रा में दिलचस्प अनुभव हासिल होंगे। पर्यटन विभाग महत्वपूर्ण स्थलों के बीच संपर्क बनाने और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं पर विचार कर रहा है। 

उन्होंने अधिकारियों को जम्मू और कश्मीर में कुछ पर्यटन स्थलों की पहचान करने को कहा, जहां पायलट आधार पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जा सकें। बैठक में दोनों संभागों में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए कई पर्यटन स्थलों पर चर्चा की गई। सलाहकार ने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ उचित मानव संसाधन जुटाने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू और कश्मीर के पर्यटन निदेशकों को हेलीकॉप्टर सेवा के लिए स्थल विवरण और अन्य जानकारी देने को कहा। यह पूरा प्रयास जम्मू कश्मीर में पर्यटन का स्वरूप बदलने के लिए किया जा रहा है। दूरदराज के स्थानों पर बुनियादी ढांचे को विकसित करके नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। सलाहकार ने बताया कि उपराज्यपाल ने हेलीकाप्टर सेवाओं के लिए पहले ही पर्यटन स्थलों की मैपिंग के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें