फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में टीकाकरण : दिल्ली में कोविशील्ड का बस आज का स्टॉक, कल से फिर किल्लत

Mon, 19 Jul 2021 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • आज के टीकाकरण अभियान के बाद मंगलवार को फिर से इस वैक्सीन की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोविशील्ड टीके का सिर्फ एक दिन का ही भंडार बचा है। आज के टीकाकरण अभियान के बाद मंगलवार को फिर से इस वैक्सीन की किल्लत हो सकती है। वैक्सीन बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह तक कोविशील्ड की 72 लाख खुराक और कोवाक्सिन की 2,05,630 खुराकें थीं। रविवार को सरकारी केंद्र पर वैक्सीन नहीं लगाई जाती है। ऐसे में इस स्टॉक से सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 71,786 वैक्सीन लगाई गई। दिल्ली में अबतक  93 लाख  30 हजार लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 71 लाख 18 हजार को पहली और 22 लाख 12 हजार को दूसरी डोज लग चुकी है। बीते कुछ दिनों से वैक्सीन की कमी बनी हुई है। कई केंद्रों पर मांग के हिसाब से टीके की आपूर्ति नहीं हो रही है। हर जिलें में यह समस्या बनी हुई है। कुछ केंद्रों पर तीन से चार घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो रही है। पहले जहां रोजाना 1.50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है। 

कई केंद्रों पर मांग के हिसाब से टीके की आपूर्ति नहीं हो रही है। हर जिलें में यह समस्या बनी हुई है। कुछ केंद्रों पर तीन से चार घंटे में ही वैक्सीन खत्म हो रही है। पहले जहां रोजाना 1.50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब यह संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। टीके की कमी से लोगों को केंद्रों से वापस भी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकार के तमाम दावों के बाद भी दिल्ली में टीकाकरण चल तो रहा है लेकिन रफतार नहीं पकड़ पा रहा। दवा की किल्लत लगभग हर दूसरे दिन पेश आ रही है। वीकेंड पर बीते सप्ताह से यही स्थिति हो रही है कि कोविशील्ड की कमी होने लगती है। इस बार भी वही स्थिति रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें