फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-गौरी शंकर, नीली छतरी, गुफा वाले मंदिरों में विशेष पूजा की तैयारी
विज्ञापन

-मंदिरों में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर हैं विशेष व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सावन के पहले सोमवार को राजधानी के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालु व्रत रखकर जल, बेलपत्र और दूध अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करेंगे। इस दौरान व्रत रखने वाले ही नहीं, बल्कि अन्य श्रद्धालु भी पूजा अर्चना करेंगे। इस संबंध में बड़े मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। इस तरह कांवड़ियों के आवागमन के बीच राजधानी पूूरे दिन शिवमय रहेगी।
चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर, मादीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, यमुना बाजार स्थित नीली छतरी वाले मंदिर, प्रीति विहार का गुफा मंदिर, कनॉट प्लेस शिव मंदिर, आसिफ अली रोड स्थित स्थित मंदिर श्री राम हनुमान वाटिका, कालकाजी मंदिर स्थित महंत निवास परिसर स्थित शिव मंदिर, छतरपुर और झंडेवाला मंदिर समेत तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन व पूजन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जल अर्पण, रुद्राभिषेक और विशेष आरती के लिए अतिरिक्त पंडितों की व्यवस्था, लाइन मैनेजमेंट, पेयजल, प्रसाद वितरण आदि इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन माह का पहला सोमवार होने के चलते भीड़ अपेक्षाकृत अधिक रहेगी, इसलिए शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए वालंटियर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें