फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बाइक टकराने के विवाद में तीन युवकों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में छह लड़कों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सोनू, बलवीर शर्मा और अरमान घायल हो गए। सोनू की हालत नाजुक बनी हुई है और लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय बलवीर शर्मा जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। जहांगीरपुरी थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में उसने बताया कि रविवार शाम वह अपने दोस्त अरमान के साथ शास्त्री नगर में रहने वाले भाई सोनू के पास गया था। वहां से देर रात तीनों वापस जहांगीरपुरी आ रहे थे। वह सोनू के साथ बाइक पर सवार था, जबकि अरमान स्कूटी पर था। बलवीर का आरोप है कि मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से एक बाइक से चार लड़कों ने दोनों वाहनों के बीच से निकलने की कोशिश की। इस दौरान वाहनों की टक्कर हो गई और सभी गिर गए। इसी बात को लेकर बाइक सवार लड़कों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। तभी स्कूटी से उनके दो दोस्त वहां आ गए, जिनके पास चाकू थे। दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें