फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे दबकर तीन साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में रविवार दोपहर चालक की लापरवाही की वजह से ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। घायल होने के बाद बच्चे को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता के बयान पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मृत बच्चे की पहचान शौर्य (3) के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ झिमर गांव भलस्वा डेयरी इलाके में रहता था। पिता दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे थे। वह निजी कंपनी में काम करता है। इसी मकान में बनवारी नाम का युवक रहता है जो पेशे से ड्राइवर है और अपने परिचित सतवीर सिंह के खेत में काम करता है।
दोपहर तीन बजे वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान बनवारी वहां ट्रैक्टर लेकर आया। उसने बताया कि सतवीर ने उसे खेत से चुकंदर लेकर धोने के लिए बोला है। बनवारी ने ट्रैक्टर की साइड वाली सीट पर शौर्य को बिठा लिया और अचानक उसने बड़ी तेजी से ट्रैक्टर को चलाया। झटका लगने से शौर्य सीट से नीचे गिर गया और जब तक बनवारी ट्रैक्टर को रोकता, पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन

शौर्य बुरी तरह से घायल हो गया। परिवार वाले उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें