फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में तीन आतंकियों को मारा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
कश्मीरी गेट बस अड्डे पर मॉक ड्रिल में भाग लेते पुलिसकर्मी । - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्योहारों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उत्तरी जिला पुलिस ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में बस अड्डे पर 4 आतंकियों के घुसने की जानकारी दी गई थी। इस पर कार्रवाई करने हुए स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया जबकि एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने मॉक ड्रिल को सफल बताया है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मॉक ड्रिल में पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर 4 आतंकवादियों ने लोगों को बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साथ फायर बिग्रेड की टीम और सिविल डिफेंस कर्मी और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया और अंदर घुसकर पुलिस टीम ने आतंकवादियों को चुनौती दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया गया जबकि तीन आतंकी को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि त्योहार को लेकर किया गया मॉक ड्रिल सफल रहा। टीम के हर एक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें