फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Building Collapses: महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, पुलिस अधिकारी मौके पर

Thu, 25 Jun 2026 11:14 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में इमारत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह घटना महरौली के वार्ड नंबर तीन में हुई है। गिरी हुई यह इमारत लगभग 300 गज के क्षेत्र में बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, इमारत को तोड़ने का कार्य चल रहा था। तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान ही इसका एक हिस्सा अचानक ढह गया। पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित कर रहा है। मलबे को हटाने का काम तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन भी बचाव कार्यों में सहयोग कर रहा है।

इमारत का एक हिस्सा गिरा
अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना महरौली के वार्ड नंबर 3 में हुई, जहां लगभग 300 वर्ग गज में फैली एक इमारत को गिराया जा रहा था। इमारत ढहने की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

 

एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी। गिराने के काम से जुड़े ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इमारत ढहने के समय कोई मजदूर या अन्य व्यक्ति अंदर मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें