फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : ब्रिटेन से तीन ऑक्सीजन जनरेटर और एक हजार वेंटिलेटर पहुंचे दिल्ली

Sun, 09 May 2021 02:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूनाइटेड किंगडम से रविवार को तीन ऑक्सीजन जनरेटर और एक हजार वेंटिलेटर दिल्ली पहुंचे। हर ऑक्सीजन जनरेटर की एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है। 
विज्ञापन
ब्रिटेन से तीन ऑक्सीजन जनरेटर और एक हजार वेंटिलेटर पहुंचे दिल्ली - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है और कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रोजाना चार लाख से अधिक मामले और चार हजार से अधिक मौतें हो रही हैं। महामारी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरण की कमी के चलते संक्रमितों की जान जा रही है।  
विज्ञापन


इस संकट से निपटने के लिए कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में ब्रिटेन भी भारत की मदद के लिए सामने आया है। यूनाइटेड किंगडम से रविवार को तीन ऑक्सीजन जनरेटर और एक हजार वेंटिलेटर दिल्ली पहुंचे। हर ऑक्सीजन जनरेटर की एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है। 
 

वहीं इससे पहले थाईलैंड से शनिवार को 200 ऑक्सीजन सिलिंडर और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत आए।  सिर्फ इतना ही नहीं थाईलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने भी मदद की है। इन लोगों ने भारत में 100 ऑक्सीजन सिलिंडर और 60 कंसट्रेटर देश की राजधानी दिल्ली में भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली में संक्रमण से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 17,364 मामले आए और 332 लोगों को मौत हो गई। 22 दिन बाद दिल्ली में 18 हजार से कम मामले आए हैं। पिछले 5 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।
    
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,10,231 हो गई है। इनमें से 12,03, 253 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,071 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में भले ही गिरावट आ रही है, लेकिन दैनिक मौत के मामले अभी कम नहीं हो रहे हैं। इससे दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.46 फीसदी हो गई है।  

विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मरीज 87,907 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,838 मरीज भर्ती हैं।  कोविड केयर केंद्रों में 840 भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती रोगियों की संख्या 49,865 हो गई है। कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 74,384 टेस्ट हुए, जिसमें 23.34 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से आरटीपीसीआर से 62,921 और रैपिड एंटीजन से 11,463 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 77 लाख 51 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। बढ़ते मामलों के साथ रेड जोन की संख्या बढ़कर 51,338 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें