फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जहरखुरानी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर देते थे वारदात को अंजाम

Mon, 07 Nov 2022 08:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल सिंह उर्फ लंगड़ा, पवन उर्फ टेढ़ा और गौरव उर्फ हड्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, बेहोश करने वाली कुछ गोलियां व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैया यह लो मिठाई, मेरी नौकरी लग गई है...। जी हां कुछ इसी अंदाज में लोगों को बेवकूफ बनाकर उनको जहरीली मिठाई खिलाकर लूटपाट करने वाले एक गैंग के तीन बदमाशों को उत्तरी जिला के गुलाबी बाग थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल सिंह उर्फ लंगड़ा, पवन उर्फ टेढ़ा और गौरव उर्फ हड्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, बेहोश करने वाली कुछ गोलियां व अन्य सामान बरामद किया है। कमल के खिलाफ 18, पवन के खिलाफ 19 व गौरव के खिलाफ सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि भागीरथ प्लेस निवासी ईश्वरदीन मिश्रा ने बताया कि 21 अक्तूबर की सुबह करीब 7 बजे वह भागीरथ प्लेस से 23 पंखे और भारी मात्रा में तांबे के तारों के बंडल लेकर निकला था। उसे नजफगढ़ जाना था। गुलाबी बाग एरिया में पहुंचने पर स्कूटी सवार युवकों ने उसे मिठाई खाने का ऑफर दिया। स्कूटी सवार और भी लोगों को मिठाई बांट रहे थे। मिठाई खाकर ईश्वर वहां से निकला और जखीरा फ्लाईओवर के पास आकर बेहोश हो गया।

इस बीच आरोपी उसका रिक्शा माल समेत लेकर भाग गए। 23 अक्तूबर को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की तो जखीरा फ्लाईओवर अंडरपास के पास से आरोपियों का सुराग मिल गया। फुटेज में एक आरोपी अचेत होने पर ईश्वरदीन को धक्का देकर नीचे गिराते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस सीलमपुर स्थित कमल सिंह के घर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहले कमल को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन 31 अक्तूबर को पवन टेढ़ा को भी दबोच लिया गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान अपने तीसरे साथी गौरव की जानकारी दी। दो नवंबर को उसे दयालपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

कैमिस्ट से खरीदते थे बेहोश करने वाली दवाएं
आरोपियों ने बताया कि वह एक केमिस्ट से बेहोश करने वाली दवाएं खरीदते थे। पुलिस मेडिकल स्टोर वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आरोपियों ने बताया कि जिन लोगों के पास कीमती सामान होता था, उनको यह किसी ने किसी बहाने से मिठाई में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला देते थे। बाद में उनके साथ लूटपाट कर लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें