फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: राष्ट्रीय परशुराम परिषद की तीन दिवसीय तीर्थ यात्रा संपन्न, 56 धार्मिक स्थलों को जोड़ने का अभियान तेज

Wed, 18 Nov 2026 04:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने भगवान परशुराम कुंड को विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थलों में प्रतिष्ठित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने तिनसुकिया से परशुराम कुंड तक सड़क और रेल संपर्क विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन
असम-अरुणाचल तीर्थ यात्रा का दिल्ली में सफल समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के धर्म प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय असम एवं अरुणाचल प्रदेश तीर्थ यात्रा का दिल्ली में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह यात्रा 15 से 17 नवंबर 2026 तक भगवान  परशुराम कुंड और मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भगवान परशुराम जी की गौरवशाली विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करना है।

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रीय परशुराम परिषद - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के दौरान परिषद ने देशभर में उनसे जुड़े 56 प्रमुख धार्मिक स्थलों के संरक्षण, विकास और प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। प्रतिनिधिमंडल ने अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन से मुलाकात की। इस दौरान भगवान परशुराम कुंड को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ के रूप में विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। असम के मुख्यमंत्री से भी धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर बात हुई। इसमें भगवान परशुराम कुंड और भीमाशंकर मंदिर को धार्मिक पर्यटन परिपथ में शामिल करने पर जोर दिया गया। पूर्वोत्तर भारत के इन स्थलों को राष्ट्रीय मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के लिए केंद्र-राज्य के समन्वित प्रयास आवश्यक बताए गए।
 

भगवान परशुराम कुंड को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ बनाने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला
पंडित सुनील भराला के प्रयास और संकल्प
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पंडित सुनील भराला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंडित भराला 2008 से भगवान परशुराम कुंड की यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने भगवान परशुराम कुंड को विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थलों में प्रतिष्ठित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने तिनसुकिया से परशुराम कुंड तक सड़क और रेल संपर्क विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्हें विश्वास है कि केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से यह कुंड विश्व में अपनी पहचान स्थापित करेगा।

 
विज्ञापन

भगवान परशुराम जी के स्वरूप पर मंथन और कार्ययोजना
तीर्थ यात्रा के अंतिम चरण में 17 नवंबर को गुवाहाटी में एक विचार गोष्ठी हुई। इसमें परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीवानंद शर्मा ने भगवान परशुराम जी के व्यक्तित्व और आदर्शों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का संघर्ष अत्याचारी शासकों के विरुद्ध था, किसी जाति विशेष के नहीं। दिल्ली में यात्रा के समापन पर परिषद ने भगवान श्री परशुराम कुंड के समग्र विकास और 56 स्थलों को जोड़ने के अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें