फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Fort: 'कलश' चोरी की गुत्थी सुलझी, मुख्य आरोपी ऐसे रखता धार्मिक ईवेंट्स पर नजर, रेकी भी की; तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 08:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाल किले के पास जैन पर्व पंडाल में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में मुख्य आरोपी भूषण वर्मा (हापुड़), गौरव कुमार वर्मा (गाजियाबाद) और अंकित पाटिल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कलश चोरी मामले में तीन गिरफ्तार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लाल किले के पास जैन पर्व पंडाल में हुई चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी, एक जौहरी व एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हापुड़ निवासी भूषण वर्मा, गाजियाबाद निवासी गौरव कुमार वर्मा व अंकित पाटिल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इनके पास से लगभग 725 ग्राम की एक सोने की झाड़ी, पिघला हुआ सोना और नकदी बरामद की है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को लाल किला स्थित जैन पर्व पंडाल से एक सोने की झाड़ी, एक सोने का गुड़ और एक सोने का बरियाल चोरी हो गया था।

चोरी हुए सामान की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही थी। पुलिस टीम ने हापुड़ स्थित उसके घर से मुख्य आरोपी भूषण को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 का एक मामला प्रसाद नगर थाने में भी दर्ज है। उस समय वह बीएलके अस्पताल में चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया था।
विज्ञापन

 

भूषण वर्मा पुजारी बनकर धार्मिक आयोजनों में शामिल होता था। पूजा आयोजन के दौरान 2-3 दिनों तक निगरानी करता था ताकि कार्यक्रम और सुरक्षा खामियों का अध्ययन किया जा सके। आरोपी भूषण वर्मा ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जैन मंदिर के आयोजनों का पता लगाया।

सीसीटीवी कवरेज और सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए 2-3 दिनों तक स्थल की रेकी की। गौरव कुमार वर्मा ने आरोपी से चोरी किया हुआ सामान खरीदा था। अंकित पाटिल ने चोरी का सामान बिकवाया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi: बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर के लिए पेड़ काटने और प्रत्यारोपण की मिली मंजूरी, एक दशक से अटकी थी यह परियोजन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें