फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को कुर्सी से बांधकर पीटा: 'बच्चे तो ऐसे रोज पिटते हैं, तुम्हे जो करना है कर लो', डायरेक्टर ने दी ये धमकी

Sun, 30 Aug 2026 09:42 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ मारपीट व यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा। उसे कान पकड़कर घसीटने और लात मारकर कुर्सी से गिराने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
delhi play school - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे तो ऐसे रोज पिटते हैं, जाओ तुम्हे जो करना है कर लो। ये जवाब स्कूल की महिला डायरेक्टर ने मासूम के पिता को दी। पीड़ित पिता स्कूल की डायरेक्टर से मासूम के साथ दरिंदगी के बारे में पूछ रहे थे। इतना ही नहीं स्कूल की प्रिंसिपल, टीचर्स और दूसरा स्टाफ भी बचाव में जुट गए। मासूम के पिता ने स्कूल से ही पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की गई। पुलिस मासूम को पहले मेडिकल के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने पाया कि मासूम के बाएं पैर में और एक आंख के पास सूजन है। बाकी जांच के लिए बाल रोग विशेषज्ञ के पास जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में भी मासूम के साथ दरिंदगी के सबूत मिले। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद 28 अगस्त को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल की फुटेज के अलावा कुछ अन्य सबूत भी जुटाए हैं। वहीं मासूम के पिता ने बताया कि उनका बेटा महज 3 साल पांच माह का है। कुछ ही समय पूर्व परिवार ने उसका दाखिला करवाया था। पिछले कुछ दिनों से मासूम बुरी तरह डरा रहने लगा था।

 

उसने घर में बातचीत भी करना छोड़ दिया था। यहां तक कि वह रात को ठीक से सो भी नहीं पा रहा था। जैसे ही उसकी आंख लगती अचानक वह सोते-सोते रोने लगता था। इसके अलावा वह कान में दर्द होने की शिकायत भी कर रहा था।

 

बुरी तरह डरा हुआ है बच्चा
परेशान ने 18 अगस्त को उसे जब ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाया तो पूरी वारदात का पता चला। वहीं मासूम का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह बुरी तरह डरा हुआ है। उसको सामान्य होने में काफी समय लग जाएगा। उसको कई बार काउंसलिंग की जरूरत पड़ेगी।

घटना के बाद से परिवार में खासा रोष है। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लें। पुलिस अधिकारियों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ मारपीट व यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों और अन्य स्टाफ ने बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा। उसे कान पकड़कर घसीटने और लात मारकर कुर्सी से गिराने की बात भी सामने आई है।

 

पुलिस ने स्कूल के निदेशक, प्रिंसिपल, शिक्षकों और आया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली :
बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। पीड़ित बच्चे का जीटीबी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसकी काउंसलिंग भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

परिवार का आरोप है कि घटना सामने आने के बावजूद स्कूल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय बच्चे की ही गलतियां गिनाने में लगा रहा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की जांच में जुटी है।

ये कैसे स्कूल : टॉयलेट जाने से भी डर रहा था मासूम
n पुलिस के अनुसार, बच्चा पिछले कुछ दिनों से स्कूल और यहां तक कि टॉयलेट जाने से भी डर रहा था। उसके कान में लगातार दर्द था और वह रात में ठीक से सो नहीं पा रहा था। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया, तो जांच में दोनों कान के पर्दों में सूजन मिली। डॉक्टर ने पिटाई से चोट की बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार को स्कूल में बच्चे से दुर्व्यवहार का शक हुआ।
 

  • पिता ने बच्चे से जानकारी लेने की कोशिश की, पर वह इतना डरा हुआ था कि कुछ स्पष्ट नहीं बता सका। इसके बाद पिता स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की।
विज्ञापन

  • फुटेज के लिए मांगे 1,500 रुपये : परिवार का आरोप है कि स्कूल ने पहले कैमरे खराब होने की बात कहकर टालने की कोशिश की। बाद में फुटेज देने के बदले पिता से 1,500 रुपये मांगे गए। कुछ फुटेज में बच्चे को कान पकड़कर घसीटने, कुर्सी से बांधकर पीटने और लात मारने के दृश्य दिखे। बच्चे का लंच छीनने व निजी अंगों से छेड़छाड़ का फुटेज भी परिवार ने देखा। परिजनों ने पूरी फुटेज मांगी तो स्कूल ने मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें