फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सचिवालय और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

Wed, 10 Sep 2025 03:07 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

मध्य जिला में स्थित मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में मंगलवार को एक बम विस्फोट करने की धमकी संबंधित ईमेल मिला। ईमेल में एमएएमसी और मुख्यमंत्री सचिवालय में बम धमाके की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सचिवालय, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और परिसर में तलाशी और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद ई-मेल के जरिए मिली धमकी को झूठा (होक्स) करार दिया गया। परिसर में और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भेजे गए ईमेल में दावा किया गया था कि आरडीएक्स जैसे विस्फोटक जिनकी एक किलोमीटर तक की धमाके की क्षमता है, इन तीनों स्थानों पर लगाए गए हैं। पहली एमएएमसी में बम धमाके की सूचना मिली थी। 
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीमें (बीडीडीटी) मौके पर भेजी गईं और जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे यूसीएमएस (जीटीबी अस्पताल परिसर) से सूचना मिली कि कॉलेज को बम की धमकी वाला ईमेल मिला है। उसके बाद  बिना कॉलेज को खाली कराया गया। डॉग स्क्वाड बुलाकर हर कोने की गहन तलाशी ली गई। दोपहर 1.30 बजे इमारत को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मेल के स्रोत का पता किया जा रहा 
साइबर पुलिस की टीम धमकी भरे ईमेल की उत्पत्ति और प्रामाणिकता की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पिछले झूठे ईमेल धमकियों से समानताएं पाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह मेल  संभवत: किसी दूसरे राज्य के लिए भेजा गया था, लेकिन हम इसे पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और एसओपी का पूरी तरह पालन किया गया। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने भी पुष्टि की कि एक कॉल के जरिए उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर एहतियातन भेजे गए। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने एक बयान में कहा कि एमएएमसी और सीएम सचिवालय की पूरी जांच की गई और ईमेल झूठा निकला। धमकी मिलने के बाद उपायुक्त वल्सन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

पहले मेडिकल कॉलेज को मिली थी धमकी
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी के कुछ ही पलों के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में दोपहर 3.30 बजे विस्फोट करने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह ईमेल पहले भेजे गए फर्जी मेल से मिलता-जुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें