फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डेढ़ लाख के लालच में गंवाए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डेढ़ लाख रुपये के लालच में एक शख्स ने हजारों रुपये गंवा दिए। घटना वेलकम मेट्रो स्टेशन पर हुई। जालसाजों ने पीड़ित को नकदी देकर पेटीएम करने के लिए कहा और फिर पिन नंबर देखकर उसका मोबाइल लेकर भाग गए। बाद में पीड़ित के बैंक खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, विकास हर्ष विहार इलाके में रहता है। वह शाहदरा स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता है। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन थाने में दर्ज प्राथमिकी में विकास ने बताया कि 14 सितंबर को वह किसी काम से वेलकम मेट्रो स्टेशन आया था। वहां पर दो लड़कों ने उसे रोका। एक लड़के ने बताया कि उसके पास तीन लाख रुपये नकद है। उसे डेढ़ लाख रुपये परिवार वालों को देना है। आरोपी ने उससे नकद लेकर पेटीएम करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि बचे हुए डेढ़ लाख को आपस में बांट लेंगे। इस दौरान पीड़ित ने फोन में पिन नंबर डाला, जिसे आरोपियों ने देख लिया। एक आरोपी ने उसका फोन ले लिया और बैग में डाल लिया। शास्त्री पार्क मेट्रो थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें