फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 एटीएम से दो करोड़ उड़ाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी और हरियाणा में 20 एटीएम से दो करोड़ से अधिक की रकम उड़ाने वाले हरियाणा में नूंह जिले के तावड़ूू में सौंध गांव निवासी शौराब उर्फ सब्बा (24) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। वह एटीएम काटने और उखाड़ने में माहिर है। एक ही समय में शौराब दो गिरोहों के लिए एटीएम लूटने का काम करता था। पुलिस इसके कुछ साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शौराब की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि 1 अप्रैल को सूचना मिली कि शौराब उर्फ सुब्बा राजस्थान के कामा इलाके में छिपा है। बृहस्पतिवार देर रात वह नूंह इलाके में साथियों से मिलने आएगा। पुलिस ने तावड़ू में सिल्खो टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे शौराब टैक्सी में सवार होकर पहुंचा।
पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में शौराब ने बताया कि वह एक साथ दो गिरोहों में एटीएम लूट की वारदात करता था। शाहिद आडवानी के गिरोह के साथ उसने वर्ष 2019 में दिल्ली और हरियाणा से 8 एटीएम काटकर उनमें से कैश निकाला था। इसके बाद से वह लगातार फरार था। दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के बीच उसने लियाकत-जावेद गिरोह के साथ 12 एटीएम से कैश लूटा।
विज्ञापन

एटीएम लूटने वाले गिरोह का सरगना लियाकत सौराब का सगा भाई है। शौराब एटीएम काटने का माहिर है। ये लोग इलाके के एटीएम को रैकी कर निशाना बनाते थे। किसी कारण एटीएम काट नहीं पाते तो उसे उठाकर ले जाते थे। वारदात के दौरान बदमाश एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला पेंट स्प्रे कर देते थे। पुलिस उसके गिरोह के लियाकत, शमशाद, वकील, राहुल उर्फ विपिन, शकील उर्फ मिस्त्री को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें