फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक की मदद से घर बैठे फैक्टरी में चोरी करने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके में कारोबारी ने तकनीक की मदद से घर बैठे फैक्टरी में चोरी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस से पकड़वा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे का लिंक अपने मोबाइल पर ले रखा था। देर रात बदमाश को उसमें देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वह पीतल का सामान लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सुभाष नगर निवासी नवदीप की नजफगढ़ रोड पर खराद की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार देर रात वह अपने मोबाइल पर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसने एक कैमरे में किसी अनजान व्यक्ति को देखा। 30 मई को चोरी हुई थी। उसने पिता जगदेव सिंह और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसके बाद दोनों पिता-पुत्र घर से फैक्टरी के लिए रवाना हुए। इनके फैक्टरी पहुंचने से पहले वहां पुलिस पहुंच चुकी थी और पुलिस ने फैक्टरी को घेर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी के भीतर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक युवक मिला, जो चोरी करने के नीयत से घुसा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पटेल नगर निवासी बबलू के रूप में हुई। नवदीप ने पुलिस को बताया कि 30 मई को भी फैक्टरी में चोरी हुई थी। लॉकडाउन की वजन से वह सामान की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाया था। उसने बताया कि फैक्टरी से करीब 90 किलो पीतल का तैयार सामान गायब है। पुलिस बबलू से पूछताछ कर सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें