फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश, फिर चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही होगी बारिश, फिर चढ़ेगा पारा
विज्ञापन

नई दिल्ली। मौसम लगातार रंग बदल रहा है। दोपहर में इन दिनों सूर्यदेव तल्ख तेवर दिखा रहे हैं, जबकि सुबह-शाम तापमान में कमी होने से गुलाबी सर्दी का अहसास बना हुआ है। जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। इसके बाद दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होगी।
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 अधिक 31.6 और न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तापमान अधिक होने से गर्मी का ज्यादा अहसास हुआ। इस कारण लोग छांव तलाशते दिखे। हालांकि, शाम होते-होते गुलाबी सर्दी का अहसास बढ़ गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 93 व न्यूनतम 42 फीसदी दर्ज किया गया। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो न्यूनतम में सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, हाल में ही एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है। इस वजह से अभी तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो रही है। आगामी दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर उत्तर भारत के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इस पश्चिमी विक्षोभ से तीन दिन तक राहत की उम्मीद है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा शुक्रवार को भी खराब श्रेणी में रही। एनसीआर में केवल ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। अगले दो दिन में मौसमी परिस्थितियों में बदलाव के कारण हवा की गुणवत्ता सुधरकर औसत श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा को छोड़कर अन्य शहर भी खराब श्रेणी में रहे। हालांकि, ग्रेटर नोएडा में भी एक्यूआई 301 दर्ज हुआ। सफर के अनुसार, अगले दो दिन में मौसम बदलने से एक्यूआई औसत श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद हवा फिर बिगड़कर खराब श्रेणी में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें