फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: तीसरी से आठवीं तक के बच्चों की नहीं होगी परीक्षा, असाइनमेंट के आधार पर होंगे प्रमोट

Thu, 25 Feb 2021 03:45 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले तीसरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चे की परीक्षा नहीं होगी। उन्हें ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ के तहत अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा के बजाय उनका मूल्यांकन असाइनमेंट व वर्कशीट के आधार पर किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण एक साल से स्कूल बंद हैं। 2020 में भी इसी आधार पर बच्चों को अगली कक्षाओं में भेजा गया था। शिक्षा निदेशालय ने भी इसके दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना के कारण मार्च 2020 से स्कूल बंद हैं। अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू होता है, ऐसे में इस बार फिर असाइनमेंट के आधार पर ही छात्रों को प्रमोट किया जा रहा है। बच्चों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर ही होगा। इसके लिए अंकों की वेटेज भी तय की गई है।

कोरोना के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए वैकल्पिक शिक्षा पद्धति का प्रभाव जानने के लिए ही यह मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे निदेशालय को अगले सत्र के लिए रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


31 मार्च को आएंगे नतीजे, स्कूल नहीं बुलाया जाएगा
सरकारी स्कूल के बच्चों के अंक अपलोड करने के लिए 15 से 25 मार्च तक का समय दिया गया है। सह-शैक्षिक गतिविधियों के लिए स्कूल बच्चों को ग्रेड देंगे। मूल्यांकन के बाद रिजल्ट 31 मार्च को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी करने के लिए बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।






तीसरी से पांचवीं व छठी से आठवीं तक होगा अलग मूल्यांकन
तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों की वर्कशीट का मूल्यांकन 30 अंकों, शीतकालीन अवकाश के दौरान दिए गए असाइनमेंट का मूल्यांकन 30 अंकों के आधार पर होगा। एक मार्च से 15 मार्च के बीच शिक्षक बच्चों को असाइनमेंट व प्रोजेक्ट देंगे। इनका मूल्यांकन 40 अंकों के आधार पर होगा। वहीं, छठी से आठवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन भी 100 अंकों के आधार पर होगा। इसमें वर्कशीट के 20 अंक, शीतकालीन अवकाश के दौरान दिए गए असाइनमेंट के लिए 30 अंक, व एक मार्च से 15 मार्च के बीच दिए जाने वाले असाइनमेंट और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन 50 अंकों के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें