फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit 2023: आठ से 10 सितंबर तक 160 उड़ाने रहेंगी रद्द! IGI का बयान- फ्लाइट्स के लिए है पर्याप्त पार्किंग

Sat, 26 Aug 2023 06:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान उपलब्ध है। एयरलाइंस ने 160 उड़ानें रद्द करने की योजना है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 सम्मेलन के लिए एयरपोर्ट पर भी खास तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि विदेशी मेहमानों की आवाजाही अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से होगी। ऐसे में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। यहां मेहमानों के स्वागत के लिए रिहर्सल भी की जा रही है।

विज्ञापन

विश्व के कई महत्वपूर्ण देशों के खुफिया विभाग भी जायजा ले रहे हैं। ऐसे में इस एयरपोर्ट से संचालित होने वाले यात्री विमान भी प्रभावित होने की संभावना है। इनमें ज्यादातर घरेलू विमान पर ही असर पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही पर ज्यादा असर नहीं होगा।

8 से 10 सितंबर तक करीब 80 प्रस्थान व 80 आगमन करने वाली घरेलू उड़ानें रद्द रहेंगी। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल का कहना है कि घरेलू विमान संचालन करने वाली कंपनियों ने 160 विमानों को निरस्त करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

ऐसे में दिनभर में उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या में महज 6 प्रतिशत विमान प्रभावित रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बड़े अधिकारी और तमाम विदेशी मेहमान एयरपोर्ट पर 7 सितंबर को पहुंचेंगे। इनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रिहर्सल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें