फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के चलते हुई इस साल की पहली मौत

Tue, 20 Feb 2018 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के चलते एक मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि विभिन्न अस्पतालों में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है। यह खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार शाम आई एक रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि रिपोर्ट में मरने वाले मरीज की पहचान और अस्पताल का जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह ही दिल्ली सरकार के एक अस्पताल में मरीज की मौत हुई है। वहीं, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भी स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीजों का उपचार होने की जानकारी मिली है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 11 फरवरी तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 19 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि एक की मौत भी हो चुकी है। पिछले वर्ष की बात करें तो साल 2017 में दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2835 मरीज सामने आए थे, इनमें से 12 की मौत हुई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल देशभर में स्वाइन फ्लू से 103 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा राजस्थान में 75 मरीजों की मौत हुई हैं। बहरहाल, दिल्ली में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग ने भी चुप्पी साध ली है। मरीज की मौत को लेकर जब दिल्ली के नोडल अधिकारी डॉ. एसएन रहेजा से संपर्क किया तो जवाब नहीं मिला। 

 

विज्ञापन

200 से ज्यादा मरीजों की जांच 

swine flu
सूत्रों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह में दिल्ली और केंद्र सरकार के अस्पतालों को मिलाकर करीब 200 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए। सफदरजंग अस्पताल में सर्वाधिक 70 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट अगले एक सप्ताह के भीतर आने की संभावना है। 

- फ्लू के लिए मौसम है फिट 
मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि स्वाइन फ्लू के हिसाब से ये मौसम एकदम फिट है। दिन में गर्मी और रात में ठंड होने की वजह से फ्लू के वायरस तेजी से वातावरण में फैलते हैं। वहीं बत्रा अस्पताल के डॉ. डीएन झा का कहना है कि ये मौसम फ्लू के साथ कई बीमारियों के लिए अनुकूल है।

इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सर्दी और जुकाम से बचने के लिए लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। साथ ही दो दिन से ज्यादा बुखार आने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें