फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
-दोपहर तक धूप व बादलों की लुकाछिपी का खेल चला, अचानक मौसम ने ली करवट
विज्ञापन


-शनिवार व रविवार बारिश ले सकती है ब्रेक, रविवार को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा

-अगले सप्ताह से फिर से तापमान में कमी होनी शुरू होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी गतिविधियों के कारण हल्की से तेज बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर बाद भी बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवा चली। दिन भर मौसम सुहावना बना रहा। अभी फिलहाल ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि शनिवार व रविवार को बारिश थोड़ा ब्रेक ले सकती है। इस कारण रविवार को तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह से फिर फिर से तापमान में कमी होनी शुरू होगी।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन कुछ देर बाद धूप खिल आई। ऐसे में चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ। कुछ देर के लिए धूप और बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादलों ने फिर डेरा डाला। इस दौरान हवा की रफ्तार 25 से 45 किमी प्रतिघंटा रही। कुछ देर बाद कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगह हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे तक 005.4 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 008.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में 1 से 18 जुलाई के बीच 120 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार की रात को भी कुछ जगह बारिश हो सकती है। राजस्थान और पाकिस्तान की दो सक्रिय प्रणालियों को जोड़ने वाला पूर्व-पश्चिम ट्रफ दिल्ली के दक्षिण से गुजर रहा है। ऐसे में शुक्रवार रात को फिर से बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को हल्की व छिटपुट बारिश की संभावना है। बारिश कम होने से रविवार को तापमान 35-37 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। 21 जुलाई से 24 जुलाई तक तापमान 33-35 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान : 34.3 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस

19 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7:20 मिनट

20 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5:36 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें