फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मीत नगर की त्रासदी, जंजाल बने तार, सीवर और गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रमः
विज्ञापन

-मीटरों के साथ छेड़-छाड़ कर जबरन वसूलते हैं पैसे, आईडी मांगने पर करते हैं मना
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। मीत नगर के निवासी तारों के जंजाल और सीवरेज की समस्याओं से परेशान हो गए हैं। यही नहीं, कॉलोनियों में सीवर की सफाई नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कॉलोनियों में पीने के लिए गंदे पानी की सप्लाई होने से उनका जीना मुहाल हो गया है। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है। समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम में रविवार को निवासियों ने बताया कि पूरी कॉलोनियों में तारों का जाल फैला हुआ है। लोगों के घरों के सामने बिजली के मोटे-मोटे तार लटकते रहते हैं। कई बार आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में उन्हें हादसे का डर सताता रहता है। उन्होंने दावा किया कि कॉलोनियों में बिजली विभाग के फर्जी अधिकारी घूमते रहते हैं। आरोप लगाया कि वे अधिकारी जबरन लोगों के घरों में घुस जाते हैं और मीटरों के साथ छेड़-छाड़ कर लोगों से जबरन पैसे वसूलते हैं। अधिकारियों से पहचान आईडी मांगने पर वे मना कर देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी बिजली विभाग की ओर से आरडब्ल्यूए की मीटिंग होती है, तो वे आरडब्ल्यूए के लोगों की समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं। इसके अलावा कॉलोनियों में पुलिस की नियमित रूप से गश्त न होने की वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बदमाश देर रात गलियों में घूमते रहते हैं। वे रात के समय बुलेट की तेज आवाज से निवासियों को तंग करते हैं। मना करने पर वे निवासियों के साथ मारपीट करते हैं। साथ ही, दिन के समय रेहड़ी वाले गलियों में चिल्ला-चिल्लाकर परेशान करते हैं। वहीं, कॉलोनियों में कई वर्षों से सीवर की पाइपलाइन नहीं डाली गई है। पुराने सीवरों में गाद जमी हुई है, जिसकी वजह से सीवर ओवरफ्लो होकर गलियों में बहता रहता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। निवासियों ने बताया कि कॉलोनियों में कई सारी गलियां टूटी हुई है। गलियों का निर्माण करने के बाद संबंधित विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने का कहकर वे दोबारा से गलियों को खोद देते हैं। गलियों को ऐसे ही छोड़ देते हैं।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत:
कॉलोनियों में बिजली और इंटरनेट के तारों का मकड़जाल बना हुआ है। लोगों के घरों के सामने लटक रहे हैं। -- चौधरी सुमंत मलिक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष।

रात के समय बदमाश गलियों में घूमते रहते हैं। वे जोर-जोर से शोर मचाकर लोगों को परेशान करते हैं। - हेमंत कुमार मिश्रा, निवासी।



कई वर्षों से सीवर की पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सीवर ओवरफ्लो होकर गलियों में बहता रहता है।- विकास जैन, निवासी।



कॉलोनियों में नियमित रूप से पीने का साफ पानी नहीं आता है। पानी बदबूदार और काला आता है। - सत्य भान सिंह, निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें