फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घायल लड़की को ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला सर्कल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर यशपाल हादसे में घायल लड़की के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए। शुक्रवार को हादसे के बाद सड़क किनारे बेहोश पड़ी लड़की को उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी से समय रहते अस्पताल पहुंचाया। ऐसे में समय पर इलाज मिलने से लड़की की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन




ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को इंस्पेक्टर यशपाल वीआईपी ड्यूटी के बाद अपनी सरकारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजघाट के पास रिंग रोड बाईपास पर 16 वर्षीय लड़की को सड़क किनारे बेहोश पड़ा देखा। उसके साथ मौजूद दूसरी लड़की काफी डरी हुई थी। जानकारी करने पर पता चला कि लड़की की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे वह हादसे का शिकार हो गई।



इंस्पेक्टर यशपाल ने बिना देरी किए आसपास मौजूद लोगों और महिला कांस्टेबल की मदद से बेहोश लड़की को अपनी सरकारी गाड़ी से सिविल लाइंस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से लड़की की जान बचाई जा सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें