दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 36.1 आया नगर में 35.5 और लोधी रोड में 35 और पालम में 33 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 36.1 आया नगर में 35.5 और लोधी रोड में 35 और पालम में 33 अधिकतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 10 मार्च को अधिकतम तापमान 35-37 और न्यूनतम 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 11 मार्च को अधिकतम तापमान 36-38 और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान के मामले में अगले तीन दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। सुबह-शाम की हल्की ठंड अब लगभग खत्म हो गई है। सुबह निकलने वाली धूप भी अब परेशान करने लगी है।