फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक: दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा, सेहत पर पड़ रहा भीषण गर्मी का असर

Wed, 11 May 2022 05:05 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बाहर निकलने वाले लोग सीधा धूप के संपर्क में आने से बचना होगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में पारा चढ़ते ही अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज पहुंचने लगे हैं। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ को मौसम के हिसाब से प्रशिक्षण देने लगे हैं ताकि मरीजों को सही इलाज मिल सके।

विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग में प्रतिदिन उल्टी, घबराहट, उच्च रक्तचाप व सिरदर्द के दो से तीन मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। हालांकि, किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। डॉ. सुरेश ने सलाह देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाहर निकलने वाले लोग सीधा धूप के संपर्क में आने से बचें।
 
वहीं, एम्स के डॉक्टर अन्नया गुप्ता ने कहा कि यहां के आपातकालीन विभाग में भी उल्टी, दस्त व घबराहट वाले मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के आपातकालीन विभाग की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु सक्सेना ने कहा कि अस्पताल में पहुंचने वाले वे मरीज अधिक हैं, जो बेघर हैं या मजदूरी कर रहे हैं। धूप में अधिक समय तक श्रम करने की वजह से भी लोग गर्मी के सितम से परेशान हो रहे हैं।

विज्ञापन

डॉ. सुरेश ने कहा कि गर्मी के मौसम में पारा 40 से अधिक होने पर दुग्ध उत्पादों में बैक्टिरयां पैदा हो जाते हैं, जिससे कई बीमारियों को जन्म मिलता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में लोग फ्रिज में रखे ही दुग्ध उत्पादों का सेवन करें। इससे मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी।

39.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
राजधानी में मंगलवार को सूरज के तेवर नरम रहे। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने  अगले 24 घंटे के लिए मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने की संभावना जताई है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से बराबर 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 38 से 64 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बचाव के उपाय
-दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से करें परहेज
-सिर पर कपड़ा रखकर निकलें, शरीर पूरा तरह से ढका हुआ हो
-सफर के दौरान कुछ-कुछ देर में पानी पीते रहें
-तरल पदार्थ युक्त फलों का    सेवन करें
-पहले से बीमार लोग बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें