फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला अभी हाईकोर्ट में, खुद को बेगुनाह न बताएं केजरीवाल : कपिल मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शराब नीति मामले में अभी कानूनी प्रक्रिया जारी है और केजरीवाल को खुद को बेगुनाह बताने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

दिल्ली सचिवालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मामला अभी हाईकोर्ट में गया है, वे अभी छूटे नहीं हैं। शराब नीति को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों की गंभीर टिप्पणियां सामने आ चुकी हैं। ऐसे में निचली अदालत के एक आदेश के आधार पर जश्न मनाना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही शराब नीति पर शिकायत दर्ज हुई, उसे वापस ले लिया गया। अगर नीति सही थी तो उसे वापस क्यों लिया गया। मंत्री ने यह भी कहा कि जांच की आंच तेज होते ही सैकड़ों मोबाइल फोन तोड़े गए। उन्होंने दावा किया कि यह बात रिकॉर्ड पर है। मिश्रा ने सवाल उठाया कि अगर कोई गड़बड़ी नहीं थी तो फोन तोड़ने की जरूरत क्यों पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में जनादेश मिला, अब पंजाब की बारी
उन्होंने आरोप लगाया कि शराब के थोक कारोबारियों का कमीशन 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया। साथ ही सीएजी रिपोर्ट में बताए गए राजस्व नुकसान का भी जिक्र किया। दिल्ली में शराब के प्रचार-प्रसार से कई परिवार प्रभावित हुए और महिलाओं ने इसका खामियाजा भुगता। दिल्ली की सड़कें, पानी-सीवर व्यवस्था, यमुना की स्थिति, हवा की गुणवत्ता, स्कूलों, अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों की हालत खराब रही। इसके बाद दिल्ली का जनादेश भाजपा को मिल चुका है, अब पंजाब की बारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें