फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आने वाला भारत उद्यमियों का है- देवेंद्र फडणवीस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राम्हणोद्योग-2023 का आयोजन दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में किया गया
विज्ञापन


-दुनिया की जरूरतों को पूरी करने की जिम्मेदारी जल्द ही भारत के कंधों पर- प्रहलाद जोशी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ब्राम्हणोद्योग-2023 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई जगहों से आए ब्राह्मण उद्यमियों से विस्तृत चर्चा की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोविंद कुलकर्णी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अवसरों की भरमार है। दुनिया की विभिन्न जरूरतों को पूरी करने की जिम्मेदारी जल्द ही भारत के कंधों पर जाने वाली है। प्रधानमंत्री ने भारत को पूरी दुनिया में एक नई पहचान दी है। यही कारण है कि पूरा विश्व आज भारत की ओर एक नई आशाओं की नजर से देख रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड के बाद बदलते विश्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाला भारत उद्यमियों का है और इसलिए महाराष्ट्र सरकार भी इसपर पूरा ध्यान दे रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और सशक्त भारत बनने की राह पर है इसलिए भारत को सशक्त बनाने के इस राह पर हम सब को एक साथ होकर काम करने की जरूरत है। इसके लिए अपने मुल्यों, ज्ञान और अनुभवों का इस्तेमाल करें और आने वाली पीढ़ियों तक अपने अनुभवों को साझा करें। विश्वप्रसन्ना तीर्थ महास्वामी, सांसद अरविंद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें