फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: भागीरथ पैलेस में दवा विक्रेताओं पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा विक्रेताओं के 27 ठिकानों पर छापेमारी, सिरप, दवाइयों, कॉटन और सर्जिकल आइटम के 204 सैंपल लिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सोमवार को भागीरथ पैलेस में एक स्पेशल इंस्पेक्शन और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाई। विभाग ने दवा विक्रेताओं के 27 ठिकानों पर छापेमारी की और सिरप, दवाइयों, कॉटन और सर्जिकल आइटम के 204 सैंपल लिए।
बिना वैध लाइसेंस के मेडिकल उपकरण बिक्री करने पर एक दुकान पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। ड्राइव के तहत दस से ज्यादा दवा फर्मे ड्रग्स नियमों का उल्लंघन करती मिलीं। जिनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर यह ड्राइव चली। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार सख्त रेगुलेटरी निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नकली, अवैध और गैर-कानूनी तरीके से बेची जाने वाली दवाओं और मेडिकल उपकरणों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहरभर में ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि इससे पहले एक अन्य छापेमारी अभियान में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने सदर बाजार के तेलीवाड़ा में एक दवा ट्रेडिंग व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। इस ऑपरेशन में एक दवा व्यापारी के पास से बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी दवाएं और एंटी-फंगल क्रीम की बड़ी खेप बरामद की गई। छापेमारी के दौरान जांच में मिला कि यह बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित हो रही थी। इसका इंचार्ज कोई भी खरीद या बिक्री का वैध रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें