फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताकर 15 लाख के हीरे ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने जेवरात कारोबारी को जांच के लिए रोका। बातों में उलझाकर आरोपियों ने पीड़ित के बैग से 15 लाख रुपये के हीरे उड़ा लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित विभोर सिंगला (27) की शिकायत पर देश बंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विभोर सिंगला परिवार के साथ चांदनी चौक इलाके में रहते हैं और हीरे व जेवरात का होलसेल का कारोबार करते है। सोमवार दोपहर वे हीरे और अन्य जेवरात लेकर करोल बाग में एक पार्टी के पास गए थे। वहां नवीन नाम के कारोबारी को बिडनपुरा इलाके में सैंपल दिए। वहां से करीब दो बजे ऑटो लेकर घर आ रहे थे। अजमल खां रोड के पास गंगेश्वर मार्ग पर काले रंग की बाइक पर सवार दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनका ऑटो रुकवाया। एक आरोपी ने बताया कि गांजे की चोरी हुई है और वे उसकी जांच कर रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने ऑटो में बैग लिए एक व्यक्ति को बिठा दिया। तभी अन्य बाइक पर एक और युवक आया। उसने ऑटो में बिठाए व्यक्ति के बैग की तलाशी ली। इसके बाद उससे कहा कि वह बाइक पर बैठे दोनों पुलिस कर्मियों को अपना पता नोट करवा दे। बिठाई गई सवारी ने ऐसा ही किया। इसके बाद विभोर से भी ऐसा करने को कहा गया। विभोर अपना बैग लेकर उतरने लगे तो सवारी ने बैग वहीं छोड़कर जाने को कहा। विभोर उनके झांसे में आ गए। नाम-पता बताने के बाद जब वापस लौटे तो बिठाई गई सवारी वहां नहीं थी। बैग में रखा हीरों का पैकेट गायब था। हालांकि अन्य जेवरात बैग में रखे थे। वापस मुड़कर देखा तो बाइक सवार युवक भी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें